Chardham Yatra का आगाज: आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, जानें रजिस्ट्रेशन का पूरा तरीका

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 09:06 AM (IST)

Chardham Yatra 2026: देवभूमि उत्तराखंड में आज से पवित्र चारधाम यात्रा का शंखनाद हो गया है। आज यानि कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। पूरा वातावरण भक्तिमय है और मंदिरों को भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ के द्वार भी खुल जाएंगे।

PunjabKesari

जानें कब खुलेंगे चारों धामों के कपाट 

अगर आप भी इस साल दर्शन की योजना बना रहे हैं तो इन तारीखों को नोट कर लें। गंगोत्री और यमुनोत्री के आज यानि कि 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को कपाट खुल रहे हैं। केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल (बुधवार) को सुबह कपाट खुलेंगे। वहीं अगर बात की जाए बद्रीनाथ धाम  की तो 23 अप्रैल (गुरुवार) को भगवान बद्री विशाल के दर्शन शुरू होंगे।

PunjabKesari

रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

PunjabKesari

1. ऑनलाइन तरीका

आधिकारिक वेबसाइट uttarakhandtourism.gov.in पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें। 'मैनेज टूर' (Manage Tour) सेक्शन में जाकर यात्रा की तारीख और धाम का चयन करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद अपना QR कोड और यात्रा पास डाउनलोड कर लें।

PunjabKesari

2. ऑफलाइन तरीका

जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते वे हरिद्वार और ऋषिकेश में बने पंजीकरण केंद्रों पर जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News