रुचि घनश्याम बनीं ब्रिटेन में भारत की नई उच्चायुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 09:38 PM (IST)

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रुचि घनश्याम को ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वर्ष 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी घनश्याम को यशवद्र्धन कुमार सिन्हा की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है। 

सिन्हा इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त थे। वह संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन के साथ साथ दक्षिण अफ्रीका, खाड़ी आदि देशों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। घनश्याम विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) के पद पर नियुक्ति से पहले दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त थीं। वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं अतिरिक्त सचिव के पद भी रहीं हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News