8 घंटे से ज्यादा रनवे पर फंसी रही इंडिगो की फ्लाइट, DGCA करेगा जांच

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 01:11 PM (IST)

मुंबईः मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 6097 पूरे 8 घंटे से फंसी हुई है। मुंबई से दिल्ली आने वाली इस फ्लाइट को दोपहर 3.15 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन स्टाफ कह रहा है कि पायलट नहीं है और जब पायलट आएगा तब फ्लाइट उड़ान भरेगी। खबर है कि फ्लाइट में एक व्यक्ति बेहोश हो गया है और बच्चे भूख प्यास से परेशान हैं। खाने पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।  विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इंडिगो के खिलाफ लगे आरोप की जांच करेगा।  एक शीर्ष आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। 

PunjabKesari

यात्रियों ने फ्लाइट में घंटों फंसने के बाद वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती बताई है। यात्रियों का कहना है कि हमें कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है और न ही एयरक्राफ्ट से बाहर जाने दिया जा रहा है। दरअसल यात्री 1 बजे से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए हैं और उन्हें पहले 3 घंटे एयरपोर्ट पर रोका गया और फिर बोर्ड कराया गया. घंटों से फ्लाइट के अंदर सैकड़ों यात्री परेशान हो रहे हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट से ही खबर आई है कि वहां विमानों के आवागमन में 25 से 55 मिनट की देरी हो रही है। बुधवार सुबह से अब तक कई उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और करीब 20 फ्लाइट को नजदीकी एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया है। दर्जनों फ्लाइट को गो अराउंड के निर्देश भी दिए गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News