ठाणे पुलिस ने किया बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी महिलाएं थीं शामिल, 8 को कराया मुक्त

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 02:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं भी अफ्रीकी हैं। वरिष्ठ निरीक्षक राजीव शेजवाल ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक घर पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

PunjabKesari

रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चल रहा
उन्होंने बताया, ''पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चला रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला मौके से भाग निकली।'' शेजवाल ने कहा, ''आठ अफ्रीकी महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे फिलहाल एक सुधार गृह में हैं। ''

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गईं दोनों अफ्रीकी महिलाओं और उनकी फरार साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (व्यक्ति की तस्करी) और 120बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Recommended News

Related News