ओमान के समुद्र में अचानक डूब गया भारतीय जहाज; 14 भारतीय क्रू मैंबर थे सवार, अमेरिकी सेना ने...
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 07:20 PM (IST)
International Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। भारतीय ध्वज वाला मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल MSV Virat 1 तकनीकी खराबी के बाद समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय क्रू मेंबरों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब Strait of Hormuz क्षेत्र पहले से ही ईरान-अमेरिका तनाव के कारण वैश्विक ध्यान का केंद्र बना हुआ है। हालांकि अभी तक इस दुर्घटना को किसी सुरक्षा या सैन्य घटना से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है और प्रारंभिक जानकारी तकनीकी खराबी की ओर संकेत कर रही है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, 14 जून की सुबह ओमान के Ras Al Hadd तट से लगभग 80 नॉटिकल मील पूर्व में जहाज के इंजन में खराबी आ गई। इंजन फेल होने के बाद जहाज में पानी भरना शुरू हो गया और स्थिति तेजी से गंभीर होती चली गई। जब जहाज के संकट में होने की सूचना मिली तो तत्काल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया।
The Mission has learnt of an incident involving an Indian Flagged Mechanised Sailing Vessel Virat 1, off the coast of Oman, reportedly embarked with 14 Indian crew. Search and Rescue is being coordinated with the Omani authorities and vessels in vicinity of the incident.
— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) June 14, 2026
भारतीय दूतावास ने की पुष्टि
मस्कट स्थित Embassy of India in Muscat ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज से जुड़ी दुर्घटना की जानकारी मिली है। दूतावास ने बताया कि ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया और सभी भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।समुद्री अधिकारियों ने जहाज के डूबने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार इंजन फेल होने के बाद जहाज में पानी भरना शुरू हुआ, जिससे वह समुद्र में समा गया।
All 14 Indian crew members rescued safely after their vessel MSV Virat 1 began sinking off Oman, in a multinational operation involving Omani authorities and a US Navy aircraft.
— Sidhant Sibal (@sidhant) June 14, 2026
In picture: pic.twitter.com/pErjnTTlXu
अमेरिकी नौसेना ने संभाली कमान
सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के P-8 Maritime Patrol Aircraft ने सबसे पहले संकटग्रस्त जहाज का पता लगाया। विमान ने मौके पर एक लाइफ राफ्ट गिराया और लगातार क्रू की गतिविधियों पर नजर रखी। अमेरिकी नौसेना ने तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसैनिक एजेंसियों को भी तत्काल अलर्ट किया, जिसके बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया।
लाइफ राफ्ट पर पहुंचे सभी 14 भारतीय
जैसे-जैसे जहाज डूबने लगा, सभी 14 भारतीय नाविक लाइफ राफ्ट पर पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बचाव अभियान के दौरान MV Jabal Ali 9, जो सेंट किट्स एंड नेविस के झंडे वाला व्यापारिक जहाज है, को भी सहायता के लिए बुलाया गया। यह जहाज उस समय घटना स्थल के नजदीक मौजूद था और उसने राहत कार्य में सहयोग किया।
