स्पेन के एक्शन से प्रवासियों में भगदड़ः सेउटा बॉर्डर पर जान बचा कर भागते 57 घुसपैठियों की मौत, कई लोग समुद्र में डूबे
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 12:25 PM (IST)
International Desk: स्पेन और मोरक्को की सीमा पर स्थित स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र सेउटा (Ceuta) में भारी प्रवासी संकट देखने को मिला। पिछले दो दिनों में करीब 60 हजार लोग जमीनी और समुद्री रास्तों से सेउटा में घुसने की कोशिश करते हुए स्पेनिश सीमा में पहुंच गए। इस दौरान मची अफरातफरी में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई। स्पेन सरकार के अनुसार, मृतकों में कई लोग समुद्र पार करते समय डूब गए, जबकि कुछ की मौत सीमा पर बनी ब्रेकवॉटर दीवार और बाड़ पार करने की कोशिश में भगदड़ और दबने से हुई। अधिकारियों का कहना है कि मोरक्को की ओर भी कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है।
HUNDREDS OF MIGRANTS POUR INTO CEUTA, SPAIN
— GMA News (@gmanews) July 30, 2026
The Spanish government said it will deploy military units to reinforce police in the North African enclave of Ceuta after migrants broke through the fences into the city from Morocco on Thursday, July 30, overwhelming the Guardia Civil… pic.twitter.com/c1iJcymWgb
प्रवासी संकट को नियंत्रित करने के लिए स्पेन ने सेउटा में सेना और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए। गृह मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार शाम तक करीब 48,300 प्रवासी स्वेच्छा से मोरक्को लौट चुके थे, जबकि शेष लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। सीमा पर हालात काबू में लाने के लिए मोरक्को के सुरक्षाबलों ने भीड़ को रोकने के लिए लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सीमा पार करने की कोशिश कर रहे लोगों और सुरक्षाबलों के बीच कई जगह झड़पें भी हुईं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सेउटा पहुंचकर हालात का जायजा लिया और इसे स्पेन की क्षेत्रीय अखंडता पर हमला बताया।
🇫🇷🇪🇸 France has ordered tighter border controls with Spain, after the migrant surge in Ceuta yesterday.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) July 31, 2026
Interior Minister Laurent Nuñez made the call overnight, seeing what was unfolding right next door:
“In light of the situation observed in the enclave of Ceuta, I have…
उन्होंने कहा कि सरकार गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करने वालों को जल्द वापस भेजेगी। घटना के बाद फ्रांस ने भी स्पेन से लगी अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अतिरिक्त पुलिस बल, विमान और ड्रोन तैनात करने के निर्देश दिए ताकि स्थिति का असर अन्य यूरोपीय देशों तक न पहुंचे। बता दें कि सेउटा उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन का एक छोटा स्वायत्त क्षेत्र है, जिसकी सीमा सीधे मोरक्को से लगती है। बेहतर जीवन और यूरोप पहुंचने की उम्मीद में अफ्रीकी देशों के हजारों लोग अक्सर इसी रास्ते से यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं।
