भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में पोत ‘‘आरूष’’ शामिल

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2016 - 07:53 PM (IST)

कोच्चि : भारतीय तटरक्षक बल के पोत ‘‘आरूष’’ को आज नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। यह 20 त्वरित गश्ती पोतों (एफपीवी) की श्रृंखला में 17वां पोत है और कोचिन शिपयार्ड लि. ने इसका डियाजन तैयार करते हुए निर्माण किया है। इस मौके पर तटरक्षक बल के अलावा केंद्र तथा राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नौसेना के अनुसार 50 मीटर लंबे स्वदेशी एफपीवी की अधिकतम गति 33 नॉट है। नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसमें अत्याधुनिक हथियार और संचार उपकरण लगाए गए हैं। 
 
यह पोत निगरानी के अलावा खोज, बचाव जैसे अभियानों में अहम भूमिका निभा सकता है। पोत का नाम आईसीजीएस आरूष रखा गया है। आरूष का अर्थ सूर्य की पहली किरण होता है। यह पोत पोरबंदर में स्थित होगा और इस पर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम उत्तर) के कमांडर का प्रशासनिक और परिचालन नियंत्रण होगा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News