पुतिन के देश में कितने की मिलती है शराब? जानें वाइन और वोदका की कीमत
punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 06:45 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही पूरी दुनिया उनकी टैरिफ नीतियों से प्रभावित रही है। ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाया और अपने तरीके से अमेरिका का वैश्विक आधिपत्य दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इसके बावजूद भारत और रूस के बीच संबंध स्थिर रहे और दोनों देशों के बीच लगातार व्यापार चलता रहा। ऐसे समय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अगले हफ्ते भारत का दौरा करने वाले हैं, जिससे दोनों देशों के संबंधों पर और ध्यान गया है।
हालांकि रूस से भारत के व्यापारिक संबंध मजबूत हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस में शराब की कीमत क्या है? कई लोग सोच सकते हैं कि ट्रेड और शराब के बीच क्या संबंध है, लेकिन वास्तव में रूस में शराब की कीमत और उसकी मांग, खासकर भारतीय मार्केट में, व्यापारिक संबंधों में रुचि पैदा करती है। सर्दियों के मौसम में रूस में लोग अधिक शराब पीते हैं और विशेष रूप से वोदका की डिमांड भारतीय मार्केट में स्थिर रहती है। इसके पीछे एक मुख्य कारण इसकी किफायती कीमत भी है। रूस में शराब काफी सस्ती मिलती है और भारत में आयात के बाद भी इसकी कीमत ज्यादा नहीं बढ़ती।
रूस में शराब की कीमत
रूस में शराब की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसे कहां पीते हैं। एक्सप्रेस टू रसिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक साधारण बार में एक पिंट लोकल बीयर लगभग 250 रूबल यानी करीब 350 रुपये में और वाइन लगभग 450 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, यह कीमतें अलग-अलग जगहों पर भिन्न हो सकती हैं। रूस में क्राफ्ट बीयर का चलन तेजी से बढ़ा है, इसलिए शहर के बीचों-बीच स्थित स्टाइलिश बार में एक अनोखी बीयर के लिए आपको लगभग 6 से 7 डॉलर चुकाने पड़ सकते हैं। रूस या कॉकेशस की वाइन, अन्य इंटरनेशनल वाइन की तुलना में सस्ती और स्वादिष्ट मानी जाती है।
रूस और भारत के व्यापारिक संबंध
रूस में शराब की कीमतों के अलावा, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी मजबूत हैं। भारत और रूस अच्छे ट्रेड पार्टनर हैं और उनके बीच व्यापार सुगम रूप से चलता रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में इंडिया-रशिया बाइलेट्रल ट्रेड 68.7 बिलियन डॉलर रहा, जो महामारी से पहले 10.1 बिलियन डॉलर के मुकाबले लगभग 5.8 गुना अधिक है। इसमें इंडिया का एक्सपोर्ट 4.88 बिलियन डॉलर और रूस से इंपोर्ट 63.84 बिलियन डॉलर का रहा। यह आंकड़ा दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत और स्थिर हैं।
