Railway News: भारत से किन-किन देशों में ट्रेन से कर सकते हैं यात्रा, जानें क्या है नियम

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 09:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा में फ्लाइट का विकल्प सबसे लोकप्रिय है, लेकिन ट्रेन से यात्रा करना भी एक शानदार अनुभव साबित हो सकता है। ट्रेन यात्रा न केवल प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देती है, बल्कि यह लंबे सफर को आरामदायक और यादगार भी बनाती है। भारतीय रेलवे इस अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है और कई अंतरराष्ट्रीय मार्गों को जोड़ रहा है।

भारत से नेपाल के बीच ट्रेन सेवा
नेपाल की यात्रा के लिए भारत से ट्रेन के विकल्प उपलब्ध हैं। बिहार के जयनगर रेलवे स्टेशन से आप सीधे जनकपुर के कुर्था रेलवे स्टेशन तक जा सकते हैं। इसके अलावा रक्सौल जंक्शन से भी नेपाल का मुख्य प्रवेश द्वार कनेक्ट किया गया है। पांच प्लेटफॉर्म वाला यह स्टेशन भारत के कई हिस्सों को नेपाल से जोड़ता है।

भारत से बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवा
मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और ढाका के बीच हफ्ते में छह दिन चलती है। कोलकाता से ढाका तक की दूरी लगभग 375 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन लगभग 9 घंटे में तय करती है। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए वैध बांग्लादेशी वीजा अनिवार्य है। इसके अलावा बंधन एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश के खुलना शहर के बीच सप्ताह में एक बार चलती है।

भारत से पाकिस्तान के बीच ट्रेन सेवा (वर्तमान में बंद)
समझौता एक्सप्रेस दिल्ली से लाहौर और थार लिंक एक्सप्रेस जोधपुर से कराची के बीच चलती थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के कारण 9 अगस्त 2019 से इन दोनों ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

छह नए देशों के साथ भारतीय रेलवे कनेक्शन
भूटान: भारत-भूटान नए रेल मार्ग बनाने की योजना को मंजूरी मिली।

म्यांमार: मणिपुर से म्यांमार तक रेल संपर्क निर्माणाधीन।

वियतनाम: मणिपुर और वियतनाम के बीच रेल मार्ग पर कार्य प्रगति पर।

चीन: नई दिल्ली से कुनमिंग के बीच हाई-स्पीड रेल मार्ग योजना।

थाईलैंड: साझा यात्री सेवा के लिए भारत-थाईलैंड रेल संपर्क योजना।

मलेशिया एवं सिंगापुर: बर्मा मार्ग निर्माण के बाद भारतीय रेलवे प्रणाली द्वारा कनेक्शन बनाने की योजना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Shubham Anand

Related News