IMD ने 7 राज्यों को दी भारी बारिश की चेतावनी, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 01:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कर्नाटक में जगलबेट में 24 घंटे में 10 इंच बारिश हुई। उत्तर कन्नड़ जिले में हाइवे बहने से 100 से ज्यादा वाहन फंस गए। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में  4 घंटे में 12 इंच और गुजरात के उमरपाड़ा में 4 घंटे में 13.6 इंच बारिश हुई। IMD ने 7 राज्यों केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

IMD के मुताबिक बीते एक हफ्ते में मानसून कमजोर हुआ, जिसके चलते पिछले सोमवार तक देशभर में सामान्य से 2% ज्यादा बारिश हुई थी, वह घटकर इस सोमवार को सामान्य से 2% कम हो गई है। सोमवार तक देशभर में 294.2 मिमी के स्थान पर 287.7 मिमी ही बारिश हुई है। इसी बीच, गृहमंत्री अमित शाह ने असम, यूपी और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के हालात पर बात की और हर मदद का भरोसा दिया है। असम में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित हैं, 109 लोगों की मौत हुई है। यूपी के 17 जिले बाढ़ग्रस्त हैं, राज्य में पिछले 2 दिनों में 8 लोगों की मौत हुई है।

PunjabKesari

देश में एक जून से पिछले सप्ताह तक मानसून में 3 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी, इस सप्ताह ऐसे राज्यों की संख्या 2 ही रही है। 10 राज्यों में सामान्य बारिश हुई। सामान्य से कम बारिश वाले राज्यों की संख्या पिछले सप्ताह 4 थी, जो अब बढ़कर 7 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News