''हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा'', दिनेश शर्मा ने मौलाना तौकीर रजा को दी धमकी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 08:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बरेली के एक मुश्लिम धर्म गुरु मौलाना तौकीर रजा ने पिछले दिनों सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने और 23 हिंदू लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का ऐलान किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि 21 जुलाई को एक साथ 5 लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा।

वहीं मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने इस पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हजारों हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ बरेली जाकर मौलाना तौकीर रजा की जीभ काटने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, "हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा।" मौलाना तौकीर रजा के हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन और कलमा पढ़वाने के बयान पर दिनेश शर्मा ने इसे चिंता का विषय बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौलाना को कड़ी सजा दी जाए और उनके ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जाए।

दिनेश शर्मा ने आगे कहा, "ये लोग हिंदुस्तान का खाते हैं और गुण पाकिस्तान का गाते हैं। अगर एक भी हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया गया तो बरेली आकर हजारों समर्थकों की जीभ काट लूंगा।" उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहकर दंगा भड़काने का काम नहीं चलेगा। यह हिंदुओं का देश है और यहाँ कोई धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता। प्रेमी जोड़ों के सामूहिक धर्म परिवर्तन की तैयारी में  मौलाना तौकीर रजा ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की ओर से सामूहिक धर्म परिवर्तन और 23 हिंदू लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 21 जुलाई को एक साथ 5 लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा।

तौकीर रजा ने बताया कि कई प्रेमी जोड़े उनके संपर्क में हैं, जो इस्लाम को अपनाकर अपनी पसंद के मुस्लिम लड़के-लड़की से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से यह पाबंदी लगाई गई थी कि अगर कोई लालच या इश्क में पड़कर इस्लाम कबूल करना चाहता है, तो उसे तवज्जो नहीं दी जाएगी। लेकिन अब कई लड़के-लड़कियाँ हैं, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हिंदू, इस्लाम या किसी भी मजहब में शादी से पहले लड़के-लड़की का साथ रहना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन कानून में इसको लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News