Tax की गुत्थी! मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा फॉर्च्यूनर तक, अगर इन महंगी गाड़ियों पर GST घट जाए तो इतनी सस्ती हो जाएंगी ये कारें

punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 03:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अभी देश में GST को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कार खरीदने वालों को दिवाली पर अच्छी-खासी बचत हो सकती है। दरअसल, भारत में कार पर कम से कम 28% GST लगता है। इसके अलावा 4 मीटर से लंबी गाड़ियों और बड़ी इंजन क्षमता वाली कारों पर अलग से कंपनसेशन सेस वसूला जाता है। नियम ये है कि जितनी बड़ी और लग्जरी कार होगी, उतना ही ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। लग्जरी SUV जैसी गाड़ियों पर तो टैक्स और चार्ज मिलाकर कार की असली कीमत से लगभग 80% तक ज्यादा देना पड़ता है। आज हम आपको देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कुछ कारों के उदाहरण से बताते हैं कि टैक्स घटने पर खरीदारों को कितनी बचत होगी।

यह भी पढ़ें - केंद्र सरकार के नए नियम: 20 साल तक मान्य रहेगी पुरानी गाड़ियां, लेकिन रजिस्ट्रेशन फीस के लिए देनी होगी इतनी भारी रकम

1. Maruti Suzuki Alto K10 – मिडल क्लास की पहली पसंद

एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली): ₹4.23 लाख

कंपनी की असली लागत: ₹3.27 लाख

GST (28%) + सेस (1%): करीब ₹95,731

RTO चार्ज: ₹36,440

इंश्योरेंस: ₹25,251

FASTag: ₹850

  • इन सबको जोड़ने पर दिल्ली में Alto K10 की ऑन-रोड प्राइस करीब ₹4.85 लाख बनती है।
  • इस कार पर खरीदार को कुल ₹1.57 लाख टैक्स और शुल्क चुकाने पड़ते हैं, यानी लागत प्राइस से लगभग 47% ज्यादा।
  • अगर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया जाए तो खरीदार को लगभग ₹30,000 की बचत होगी।

2. Hyundai Creta – भारत की सबसे पॉपुलर SUV में से एक

एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली, बेस मॉडल): ₹11.10 लाख

कंपनी लागत: ₹7.40 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹3.70 लाख

RTO: ₹1.21 लाख

इंश्योरेंस: ₹47,849

अन्य चार्ज: ₹12,159

  • कुल ऑन-रोड प्राइस करीब ₹12.92 लाख।
  • खरीदार को कंपनी लागत से लगभग ₹5.5 लाख ज्यादा चुकाने पड़ते हैं।
  • टैक्स का बोझ यहां कंपनी लागत का करीब 75% है।
  • अगर GST 18% कर दिया जाए तो ग्राहकों को लगभग ₹53,000 की बचत होगी।

3. Mahindra Scorpio N Z2 Petrol – दमदार SUV

एक्स-शोरूम प्राइस: ₹13.99 लाख

कंपनी लागत: ₹9.32 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹4.66 लाख

RTO: ₹1.51 लाख

इंश्योरेंस: ₹85,409

अन्य चार्ज: ₹14,492

  • ऑन-रोड प्राइस करीब ₹16.22 लाख।
  • टैक्स और चार्ज मिलाकर ग्राहकों को कार की लागत से लगभग ₹7.18 लाख ज्यादा देने पड़ते हैं।
  • यहां टैक्स बोझ करीब 78% है।
  • अगर GST घटकर 18% हो जाए तो ग्राहकों को ₹67,000 की बचत होगी।

4. Toyota Fortuner – लग्जरी SUV का टैक्स बोझ

एक्स-शोरूम प्राइस: ₹36.05 लाख

कंपनी लागत: ₹24.03 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹12.01 लाख

RTO: ₹3.60 लाख

इंश्योरेंस: ₹1.78 लाख

अन्य चार्ज: ₹36,450

  • ऑन-रोड प्राइस करीब ₹41.80 लाख।
  • टैक्स और अन्य शुल्क मिलाकर ग्राहक को कार की असली कीमत से करीब ₹17.7 लाख ज्यादा चुकाना पड़ता है।
  • टैक्स बोझ यहां 74% है।
  • अगर GST घटकर 18% हो जाए तो ग्राहकों को ₹1.61 लाख की बचत होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News