टर्बो इंजन कभी नहीं होगा खराब, कार में भूलकर भी मत करनाा ये 3 गलतियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 01:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आजकल कई नई कारों में टर्बो इंजन लगाया जा रहा है, जो गाड़ी को ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज देने में मदद करता है। लेकिन अगर इसकी सही देखभाल नहीं की गई तो यह जल्दी खराब हो सकता है। टर्बो खराब होने पर उसे बदलवाने में लाखों रुपये तक खर्च आ सकता है। इसलिए टर्बो इंजन वाली कार चलाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

1. इंजन को तुरंत बंद न करें

लंबी ड्राइव या तेज रफ्तार के बाद कई लोग गाड़ी पार्क करते ही इंजन बंद कर देते हैं। यह टर्बो इंजन के लिए हानिकारक हो सकता है। तेज चलने के दौरान टर्बो बहुत गर्म हो जाता है। अगर आप तुरंत इंजन बंद कर देंगे, तो टर्बो को ठंडा होने का समय नहीं मिलेगा। इससे धीरे-धीरे टर्बो के अंदर नुकसान होने लगता है।

सलाह : लंबी ड्राइव के बाद कम से कम 30 से 60 सेकंड तक इंजन को चालू रहने दें। इससे टर्बो धीरे-धीरे ठंडा होगा और उसकी उम्र बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

2. इंजन ऑयल समय पर बदलें

टर्बो इंजन में इंजन ऑयल का बहुत बड़ा रोल होता है। ऑयल टर्बो के हिस्सों को चिकना रखता है और ज्यादा गर्म होने से बचाता है। अगर ऑयल पुराना हो या समय पर न बदला जाए, तो टर्बो के पार्ट्स घिसने लगते हैं। इससे टर्बो की परफॉर्मेंस कम हो सकती है और वह जल्दी खराब हो सकता है।

सलाह : हमेशा निर्माता द्वारा बताई गई समयावधि में ऑयल बदलवाएं और अच्छी क्वालिटी का ऑयल ही इस्तेमाल करें।

3. ठंडे इंजन में तुरंत तेज ड्राइव न करें

कई लोग कार स्टार्ट करते ही एक्सीलेटर दबाकर तेज चलाने लगते हैं। ठंडे इंजन में ऐसा करना टर्बो के लिए हानिकारक है। इंजन ठंडा होने पर उसके पार्ट्स पूरी तरह सक्रिय नहीं होते। तेज ड्राइव करने से टर्बो पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

सलाह : कार स्टार्ट करने के बाद कुछ मिनट तक धीरे-धीरे चलाएं ताकि इंजन और टर्बो धीरे-धीरे गर्म हो सकें।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर : 4 बार विधायक रहे BJP के वरिष्ठ नेता का निधन


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News