भगवान श्रीकृष्ण की तरह बजाई जाए बांसुरी तो ज्यादा दूध देंगी गाय: भाजपा नेता

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 03:47 PM (IST)

गुवाहाटी: असम के भाजपा नेता दिलीप कुमार पॉल का दावा है कि अगर भगवान श्रीकृष्ण की तरह बांसुरी बजाई जाए तो गाय ज्यादा दूध देती हैं। सिलचर से दो बार के विधायक रहे दिलीप कुमार पॉल ने एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि भगवान श्रीकृष्ण की तरह बांसुरी की विशेष धुन बजाकर गाय के दूध में कई गुना बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह बात आधुनिक विज्ञान में भी साबित हो चुकी है। पॉल ने कहा कि यह प्राचीन समय का विज्ञान है और इसे आधुनिक बनाया जाएगा।

 

आरएसएस के करीबी पॉल साल 2014 में विधानसभा उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। पॉल असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में भी चुने जा चुके हैं। पॉल पिछले साल भी अपने एक बयान की वजह से विवादों में आ गए थे। दरअसल तत्कालीन सांसद और कांग्रेस नेता सुष्मिता देव द्वारा नई दिल्ली में एक विरोध प्रर्दशन के दौरान एक शख्स के कंधे पर चढ़ गई थी तब पॉल ने उनको सिलचर का कलंक बताया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News