मैं भारत का पुत्र हूं, प्राचीन विचारों का दूत हूं: दलाई लामा

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 10:25 PM (IST)

कानाकोना: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने आज कहा कि वह भारत के पुत्र हैं और प्राचीन विचारों के संदेशवाहक हैं। 81 वर्षीय धर्मगुरू ने एक वीडियो संदेश में कहा,‘‘मैं भारत का बेटा हूं। मेरे विभिन्न विचार और तर्क भारत के हैं।’’ 

वह यहां आयोजित ‘इंडिया आइडियाज कन्क्लेव’ में धर्मशाला से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘57 वर्षों से मेरा शरीर भारत के चावल और दाल पर जीवित है।’’ तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू स्वास्थ्य कारणों से सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News