जम्मू में फिर चली लू , परेशाान हुये लोग

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2019 - 03:31 PM (IST)

जम्मू : दो दिन गर्मी का प्रकोप कुछ हद तक थमा ही था कि वीरवार को एक बार फिर से गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। जम्मू में बुधवार को पारा 43 दर्ज किया गया। वीरवार सुबह से ही गर्म हवाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी होने के कारण सडक़ों एवं बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम देखी गई।


बुधवार रात तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि धूल भरी आंधी भी चली पर इससे गर्मी में कहीं राहत नहीं दिखी। जहां कश्मीर में मौसम अभी तक सुहावना बना हुआ है वहीं जम्मू के लोग बढ़ते पारे से परेशान हो रहे हैं। बिजली और पानी की समस्या भी लोगों की समस्याओं को बढ़ा रही है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन नोटिस किया गया। पारा 44 पार कर गया जिससे लोग हाहाकार कर उठे।
   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News