Delhi Weather Update: सुबह-सुबह दिल्ली में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 10:49 AM (IST)

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज तड़के हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। इस अचानक हुई बारिश की वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के इस रुख को देखते हुए आज के लिए भी 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया है।

PunjabKesari

मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस मौसम केंद्र ने शुक्रवार को सुबह 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच 0.1 मिमी बारिश भी दर्ज की। दूसरे मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान में ऐसी ही गिरावट देखी गई। पालम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.2 डिग्री और एक दिन पहले की तुलना में 5.6 डिग्री कम था।

यह भी पढ़ें: Trump का बड़ा एक्शन: अमेरिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति पर लगाए कड़े प्रतिबंध, संपत्ति और बैंक खाते होंगे फ्रीज

लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री और रिज पर 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो गुरुवार की तुलना में क्रमशः 3.2 डिग्री और 4.4 डिग्री कम था।

PunjabKesari

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार पालम में सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 2.9 मिमी बारिश हुई, रिज पर गुरुवार रात 11.30 बजे से शुक्रवार सुबह 2.30 बजे के बीच 4 मिमी बारिश दर्ज की गई अयानगर में सुबह-सुबह 4.2 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: Delhi में बड़ा हादसा: सीवेज काम के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे 3 मजदूर, 1 की मौत

इस मौके पर IMD के एक अधिकारी ने कहा, दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। IMD के अनुमान के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

PunjabKesari

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में रहा। CPCB के मानकों के अनुसार, 0-50 का AQI 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और 401-500 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक AQI 'मॉडरेट' (सामान्य) श्रेणी में रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News