IMD Weather Update : इन राज्यों में कुदरत मचाएगा कहर, आसमान से बरसेगी आफत, चलेंगी धूलभरी हवाएं

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 08:53 AM (IST)

IMD Weather Update Today : उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक हो रही मूसलाधार बारिश ने  आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। बिगड़ते हालात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार (19 जुलाई 2026) से पवित्र अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।

PunjabKesari

बात करें अगर पहाड़ी राज्यों की तो यहां कुदरत का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

PunjabKesari

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नदियां और नाले उफान पर हैं जिससे रिहायशी और निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदियों, झरनों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और बिना वजह यात्रा न करें।

PunjabKesari

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल 

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह मौसम सुहाना रहने के बाद दोपहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। हवा के झोंके कभी-कभार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकते हैं। इसके साथ ही बता दें जोकि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि उमस भरी गर्मी से दिल्लीवालों को पूरी राहत नहीं मिलेगी।

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान

मैदानी इलाकों में मानसून की सक्रियता को देखते हुए यूपी के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश या तेज गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। फिलहाल प्रशासन ने पूरे राज्य में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है और लोगों को खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News