Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटें होंगे भारी, चल सकती हैं तेज हवाएं, IMD ने कई जगहों पर जारी किया बारिश का Red Alert

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 04:06 PM (IST)

Heavy Rain Alert: देश में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इसके चलते IMD ने देश के अलग- अलग राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आइए जानते हैं देश के अलग- अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम- 

दिल्ली-NCR में मौसम का मिज़ाज

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इसी के साथ कुछ इलाकों में हल्की और कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40Kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। 

PunjabKesari

UP और बिहार में कैसा रहेगा मौसम 

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के जिलों में मॉनसून का खासा असर देखने को मिलेगा। मेरठ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 'हैलो नेता, मंत्री!! अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या?' CJP Protest के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह

वहीं बिहार के 24 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गया, बक्सर, सीवान, वैशाली, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा और भागलपुर जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा

अगले 24 घंटें पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, चंबा और सोलन सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू- कश्मीर के कठुआ, किश्तवाड़, अनंतनाग और बारामूला सहित कई हिस्सों में तेज बारिश से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में जारी किया 'रेड अलर्ट'

IMD के अनुसार गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और गोवा में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- लोकतंत्र खत्म हो गया, संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा: प्रियंका गांधी

पूर्वोत्तर भारत में बने बाढ़ जैसे हालात

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियाँ उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में फिलहाल बारिश के दौर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News