पंजाब और हरियाणा में मानसून को लेकर IMD ने मौसम को लेकर दी बड़ी अपडेट

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 04:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तुपती गर्मी ने जहां पूरे उत्तर भारत को घेर रखा है वहीं लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।  पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का कहना है कि दोनों राज्‍यों में फ‍िलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन 1 जून को केरल में मानसून की दस्तक के बाद पंजाब-हरियाणा में 28 जून के आसपास बारिश होगी।

 मुंबई में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक सुनील कांबले ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान द्वीप समूह में पहुंच चुका है और 31 मई तक केरल पहुंचने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में मानसून 10 और 11 जून के बीच आने की उम्मीद है।

वहीं, चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ने जानकारी  देते हुए कहा है कि पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। उनका कहना है कि अभी तक का पूर्वानुमान कह रहा है कि 1 जून को केरल में मानसून की दस्तक होगी और पंजाब और हरियाणा में मानसून 28 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है। लू चलने से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उसके भी पार पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और छाया में रहना ज़रूरी है।  बाहर निकलते समय छाता, पानी और हल्के रंगों के कपड़े पहनने की सलाह दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News