छात्राओं से छेड़छाड़ करना टीचर को पड़ा महंगा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 02:26 PM (IST)

नर्मदा: गुजरात के नर्मदा जिले में एक आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  सहायक पुलिस अधीक्षक आंचल त्यागी ने बताया कि 14 से 17 आयु वर्ग की चार लड़कियों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य हर्षद पटेल (36) ने हाल में कई मौकों पर उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा कि गरुडेश्वर में स्थित सरकारी वित्त पोषित स्कूल की छात्राओं में से एक की शिकायत के आधार पर पटेल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला शनिवार को उस समय प्रकाश में आया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला हेल्पलाइन नम्बर ‘181’ पर कॉल की और आरोप लगाया कि स्कूल में प्रधानाचार्य ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है।  त्यागी ने बताया कि हेल्पलाइन के अधिकारियों के साथ जब पुलिस ने स्कूल में लड़कियों के साथ बात की तो यह सामने आया कि पटेल पिछले कुछ महीनों से छात्राओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ कर रहा था। प्रधानाचार्य ने पीड़िताओं में से कुछ को अपने घर भी बुलाया था और उन्हें अनुचित ढंग से छुआ था।     

त्यागी ने कहा,‘‘काउंलिंग के दौरान, कम से कम चार छात्राओं ने हमें बताया कि पटेल ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने दावा किया कि स्कूल छोड़ चुकी कुछ छात्राओं का भी प्रधानाचार्य ने शारीरिक शोषण किया है। हमने इस मामले में इन लड़कियों में से एक को शिकायतकर्ता बनाया और पटेल को गिरफ्तार कर लिया।’’ इस बीच आरोपी को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में रिमांड पर भेज दिया गया।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News