इस लड़की की कहानी सुन आप भी दांतों तले दबा लेंगे अंगुलियां!

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2016 - 02:59 PM (IST)

गुजरात: इस लड़की की कहानी सुनकर आप भी कुछ देर के लिए आवाक् रह जाएंगे। इस लड़की ने वो काम किया जिसकी अनुमति परिवार क्या समाज भी देने से कतराता है। बचपन में इसके मां-बाप ने इसे इसलिए पीटा ताकि ये अपनी हरकतें छोड़े लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। क्या है इस लड़की की कहानी आईए जानते है-


गुजरात के भरूच के खोबला गांव में इस लड़की का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था। परिवारवालों ने इसका नाम योगेश था। शुरुआत के 4-5 साल सबकुछ ठीक चल रहा ता। इसके बाद उसके शारीरिक बदलाव आने लगे। योगेश को शर्ट-पैंट नहीं, बल्कि फ्रॉक पहनना पसंद आने लगा। योगेश ने बीते 30 मार्च को सेक्स चेंज की सर्जरी करवाकर लड़के से लड़की ‘मानवी’ बन गई है। इतना ही नहीं मानवी ने अपनी बर्थडे भी बदल लिया है। अब मानवी 27 अप्रैल को नहीं बल्कि 30 मार्च को मनाने लगी है क्योंकि इस दिन इन्हें लड़की के रूप में दूसरा जन्म मिला है। 


मानवी का कहना है कि मैं अक्सर लड़कियों के कपड़े ही पहनती थी। इससे मेरे परिजन मुझ पर बहुत गुस्सा होते थे। लेकिन, मैं तो खुद को लड़की ही मानती थी। स्कूपल खत्म होने के बाद मेरा एडमिशन भरूच के कॉलेज में हुआ।


यहां भी हाल स्कूह की तरह रहा और उसकी दोस्ती लड़कों से ज्यादा लड़कियों के साथ रही। मानवी पिछले दो सालों से से हॉर्मोन्स की दवा ले रही थी। इसके बाद उसने सेक्स चेंज के लिए वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल से संपर्क किया था। कुछ दिनों तक डॉक्टर टाल-मटोल करते रहे, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि किसी न किसी अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवा लूंगी मैंने ऑपरेशन के खर्च के लिए पैसे भी जमा कर लिए थे।


मानवी ने बताया कि उसके कुछ दोस्त भी लिंग परिवर्तन करवाना चाहते हैं। आखिरकार में उसका  ऑपरेशन सक्सेस हुआ और अब वह योगेश से मानवी बनकर बेहद खुश है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News