नेताओं की मिमिक्री कर खिलौने बेच रहे शख्स को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2019 - 05:38 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अभी कुछ दिन पहले ट्रेन में नेताओं की मिमिक्री कर सामान बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक शख्स ट्रेन में मिमिक्री कर खिलौने बेचते हुए दिखा था। वीडियो वायरल होने के बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सूरत रेलवे स्टेशन से इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में मिमिक्री कर रहा ये शख्स नेताओं का मजाक बनाते हुए लोगों का मनोरंजन कर रहा है। वीडियो में ये शख्स अपना नाम अवधेश दुबे बताता है।

जानकारी के मुताबिक, अवधेश दुबे वाराणसी का रहने वाला है। दो साल पहले वह वलसाड गया था और तभी से वह वापी और सूरत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को खिलौने बेच रहा है।

PunjabKesari
गलत तरीके से बेच रहा था सामान

आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की कई धाराओं के तहत इस शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार शख्स की पहचान अवधेश दुबे के रूप में हुई है। आरपीएफ का कहना है कि सूरत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 17204 स्लीपर कोच में अनाधिकृत तरीके से सामान बेचने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।

Gujarat: Railway Protection Force (RPF) arrested a train hawker Avdhesh Dubey y'day, whose video mimicking politicians while selling toys had gone viral. RPF says, "He was apprehended during unauthorize vending in train no 17204 sleeper coach at Surat Railway station." (file pic) pic.twitter.com/3zdwBwtdV8

— ANI (@ANI) June 1, 2019

उसके खिलाफ सीआर 1228/19 यू / एस 144 (ए), 145 (बी), 147 आरए के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्हें सूरत में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया, उन पर 3500 रुपए का जुर्माना लगाया गया और 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News