गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज हुआ डाउन, परेशान हुए यूजर्स ... X पर कर रहे शिकायत

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 07:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गूगल न्यूज सर्विस ठप पड़ गई है। भारत के कई यूजर्स को गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज का इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है। गूगल न्यूज न चलने पर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी शिकायतों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गूगल न्यूज टैब, गूगल डिस्कवर होम पेज फीड और गूगल ट्रेंड्स जैसी सर्विसेज को एक्सेस करने में यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब दुनियाभर में गूगल न्यूज सर्विस एक्टिव हो गई है। यूजर्स अब आसानी से इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
 

एक अन्य ने टिप्पणी की, "इससे गूगल डिस्कवर फ़ीड पर भी असर पड़ रहा है, जहां कभी-कभी गूगल होम पेज पर कोई समाचार लोड नहीं होता है।" उपयोगकर्ता ने कहा, "इसके अलावा कुछ गूगल समाचार अनुभाग और गूगल रुझान, और बहुत कुछ दिखाई नहीं दे रहे हैं।" Google ने अभी तक आउटेज पर कोई टिप्पणी नहीं की है।


गूगल सर्विसेज के एक्सेस में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। एक्स पर बैरी नाम के एक यूजर ने लिखा है, इसका असर गूगल डिस्कवर फीड पर भी पड़ा है, जहां गूगल के होम पेज पर न्यूज भी लोड नहीं हो रही है। उन्होंने आगे लिका है कि गूगल न्यूज सेक्शन के अलावा गूगल ट्रेंड्स भी नहीं लोड हो रहा है। 


क्या होता है गूगल न्यूज और डिस्कवर?
डिस्कवर, गूगल सर्च का ही एक हिस्सा है, जिसके जरिए यूजर को उसकी पसंद का कंटेंट गूगल दिखाता है। गूगल यूजर्स की सर्च एक्टिविट के जरिए यूजर की पसंद का पता लगाता है। वहीं गूगल न्यूज, गूगल का वो पेज होता है, जहां यूजर्स को न्यूज देखने को मिलती है। यूजर्स कई भाषाओं में इस पेज के जरिए न्यूज एक्सेस कर सकते हैं। 
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News