Gold-Silver Price Crash: वैश्विक तनाव के बावजूद औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी में भी भारी गिरावट; जानें क्या है बड़ी वजह
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 05:40 PM (IST)
Gold-Silver Price Crash : वैश्विक अनिश्चितता और युद्ध की आहट के बीच सोमवार को सोने और चांदी के दाम में गिरावट (Gold Silver Price) दर्ज की गई है।आमतौर पर युद्ध और अस्थिरता के समय सुरक्षित निवेश माना जाने वाला सोना आज भारी दबाव में दिखा। सोमवार, 9 मार्च को शुरुआती कारोबार में ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसने बाजार विश्लेषकों और निवेशकों दोनों को उलझन में डाल दिया है।
सोने की कीमतों में भारी सेंध
एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 10 बजे के करीब सोने की कीमतों में ₹1,214 प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट देखी गई।
वर्तमान भाव: ₹1,60,420 (प्रति 10 ग्राम)
आज का निचला स्तर: ₹1,59,826
आज का उच्चतम स्तर: ₹1,60,672
चांदी भी हुई सस्ती
चांदी के वायदा बाजार में भी बिकवाली का भारी दबाव रहा। 1 किलो चांदी की कीमत में ₹4,580 की कमी आई है।
वर्तमान भाव: ₹2,63,705 (प्रति किलो)
ट्रेडिंग रेंज: चांदी ने आज ₹2,63,705 का लो और ₹2,67,498 का हाई टच किया।
युद्ध और संकट के बावजूद क्यों गिरे दाम?
केडिया एडवाइजरी और बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे चार प्रमुख तकनीकी और मनोवैज्ञानिक कारण हैं:
डॉलर की 'सुपर' मजबूती: यूएस-ईरान तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है। महंगा डॉलर बुलियन पर दबाव बनाता है, जिससे अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है।
मार्जिन कॉल और लिक्विडिटी: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। इस घाटे की भरपाई (Liquidity) करने के लिए निवेशक सोने और चांदी की होल्डिंग्स बेचकर नकदी जुटा रहे हैं।
सेंट्रल बैंक से जुड़ी अफवाहें: बाजार में यह चर्चा गर्म है कि कई केंद्रीय बैंक तरलता बढ़ाने के लिए अपने सोने के भंडार की बिक्री कर सकते हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।
'वेट एंड वॉच' मोड: अनिश्चितता इतनी अधिक है कि बड़े निवेशक नई खरीदारी करने के बजाय अभी बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
बाजार का मिजाज: क्रूड ऑयल में उछाल और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद बुलियन मार्केट का गिरना यह दर्शाता है कि वर्तमान में 'कैश' (नकदी) की मांग सबसे ऊपर है।
