सोने के दाम में गिरावट, जानिए आज दिल्ली से मुंबई तक क्या है भाव

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 10:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क. पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं। एक समय तो सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया था, लेकिन अब कीमतों में कमी आई है। हालांकि, कल थोड़ा उछाल ज़रूर देखने को मिला था। आपको बता दें कि 22 कैरेट, 23 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का कारण दुनिया भर में फैली आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों का थोड़ा सतर्क रहना माना जा रहा है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं दिल्ली से लेकर मुंबई तक आज सोने का क्या भाव है...

आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली:

22 कैरेट: ₹ 87,690
24 कैरेट: ₹ 95,650

मुंबई:

22 कैरेट: ₹ 87,540
24 कैरेट: ₹ 95,500

कोलकाता:

22 कैरेट: ₹ 87,540
24 कैरेट: ₹ 95,500

चेन्नई:

22 कैरेट: ₹ 87,540
24 कैरेट: ₹ 95,500

अहमदाबाद:

22 कैरेट: ₹ 87,590
24 कैरेट: ₹ 95,550

जयपुर:

22 कैरेट: ₹ 87,690
24 कैरेट: ₹ 95,650

भोपाल:

22 कैरेट: ₹ 87,590
24 कैरेट: ₹ 95,550

लखनऊ:

22 कैरेट: ₹ 87,690
24 कैरेट: ₹ 95,650

पटना:

22 कैरेट: ₹ 87,590
24 कैरेट: ₹ 95,550

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम ?

जानकारों का मानना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में बदलाव की संभावना और डॉलर की मजबूती की वजह से दुनिया भर में सोने की कीमतों पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा निवेशक किस तरह से बाज़ार में पैसा लगा रहे हैं, यह भी सोने के दामों की दिशा तय कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News