Gold Rate Today: थम गई सोने की रफ्तार... 16 दिसंबर को आई इतनी बड़ी गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट
punjabkesari.in Tuesday, Dec 16, 2025 - 01:21 PM (IST)
नेशनल डेस्क : घरेलू फ्यूचर बाजार में मंगलवार, 16 दिसंबर को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर नीचे के स्तर पर खुला। एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर की शुरुआत 1,33,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 1,34,130 रुपये पर बंद हुआ था। यानी ओपनिंग में ही सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 10:35 बजे एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 1,33,773 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। यह पिछले बंद भाव से लगभग 360 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने ने ऊपरी स्तर भी छुआ, हालांकि बाद में इसमें कमजोरी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें - ₹75000 वाला Samsung का धांसू फोन अब सिर्फ ₹39999 में... यहां चल रही ये शानदार डील
बड़े शहर में आज सोने के ताजा रेट
दिल्ली
- 24 कैरेट: ₹1,34,010 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,22,850 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,00,540 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट: ₹1,33,860 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,22,700 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,00,390 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट: ₹1,34,730 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,23,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,03,000 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट: ₹1,33,860 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,22,700 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,00,390 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट: ₹1,33,910 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,22,750 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,00,400 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ
- 24 कैरेट: ₹1,34,010 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,22,850 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,00,540 (प्रति 10 ग्राम)
क्यों बदलती रहती हैं सोने की कीमतें?
सोने के दामों में रोज उतार-चढ़ाव होता रहता है। इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, वैश्विक आर्थिक हालात, डॉलर और रुपये की स्थिति, ब्याज दरें और सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स होते हैं। इन सभी कारकों का असर सीधे गोल्ड प्राइस पर पड़ता है।
सोना खरीदने से पहले क्या करें?
अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें। इससे आपको सही कीमत पर खरीदारी करने में मदद मिलेगी और किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से बचा जा सकेगा। सही जानकारी के साथ खरीदारी करने पर आपको बेहतर डील भी मिल सकती है।
