Indigo Flight Crisis: Indigo की उड़ानों में झटका: दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर हाहाकार, 234 उड़ानें रद्द
punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 10:33 AM (IST)
नेशनल डेस्क: Indigo Airlines की उड़ान सेवाओं में जारी गड़बड़ी ने देशभर के हजारों यात्रियों की यात्रा योजना को प्रभावित किया है। दिल्ली एयरपोर्ट और मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार (8 दिसंबर) को बड़ी संख्या में flights canceled या रीशेड्यूल हुईं, जिससे हवाई यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दिल्ली एयरपोर्ट का हाल:
Delhi Airport Authority ने यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि अधिकांश उड़ानें अब निर्धारित समय पर चल रही हैं, लेकिन कुछ फ्लाइट्स अभी भी कैंसिल या रीशेड्यूल हो सकती हैं। एयरपोर्ट ने कहा कि उनकी ग्राउंड टीम लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए मेहनत कर रही है और लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी फ्लाइट स्टेटस के लिए एयरलाइंस से अपडेट लेते रहें। दिल्ली से सोमवार को कुल 234 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें बनारस, इंदौर, हैदराबाद, विजयवाड़ा और जम्मू की फ्लाइट्स शामिल हैं।
मुंबई एयरपोर्ट की स्थिति:
मुंबई से सोमवार को 9 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें चंडीगढ़, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, दरभंगा, कोलकाता और भुवनेश्वर की फ्लाइट्स शामिल हैं।
Passenger Advisory issued at 08:53 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/VdfjGrLyOo
— Delhi Airport (@DelhiAirport) December 8, 2025
DGCA ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया:
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने Indigo के CEO पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को पिछले छह दिनों से लगातार उड़ानों में हो रहे व्यवधान के लिए ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया था। अधिकारियों ने उन्हें अब अपना जवाब जमा करने के लिए 24 घंटे का अतिरिक्त समय या सोमवार शाम 6 बजे तक की समय सीमा दी है।
DGCA ने यह कदम एयरलाइंस की जवाबदेही सुनिश्चित करने और यात्रियों को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए उठाया है। Indigo की लगातार उड़ान समस्याओं ने हवाई यात्रा के नियमों और Airline की सेवा क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
