Gold Rate Today: 26 दिसंबर को सोने के दामों में आया बंपर उछाल, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट

punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 11:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क : घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार, 26 दिसंबर को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। बाजार खुलते ही सोना 1,38,574 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,38,097 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह करीब 10:15 बजे एमसीएक्स पर फरवरी एक्सपायरी वाला सोना 1,39,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यानी एक दिन में इसकी कीमत में लगभग 1,000 रुपये तक की तेजी आई। शुरुआती कारोबार के दौरान गोल्ड फ्यूचर 1,39,216 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक भी पहुंच गया।

आज बड़े शहरों में सोने के भाव (26 दिसंबर 2025)

दिल्ली 

  • 24 कैरेट - ₹1,40,170 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,28,500 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,05,170 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई 

  • 24 कैरेट - ₹1,40,020 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,28,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,05,020 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई 

  • 24 कैरेट - ₹1,40,620 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,28,900 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,07,600 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता 

  • 24 कैरेट - ₹1,40,020 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,28,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,05,020 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद 

  • 24 कैरेट - ₹1,40,070 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,28,400 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,05,070 (प्रति 10 ग्राम)

हैदराबाद 

  • 24 कैरेट - ₹1,40,020 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,28,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,05,020 (प्रति 10 ग्राम)

बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बिना ताजा रेट की जानकारी के फैसला लेना सही नहीं माना जाता। बेहतर होगा कि खरीदारी से पहले अपने शहर के मौजूदा दाम जरूर जांच लें।

भारत में सोना केवल निवेश का साधन नहीं है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व भी है। शादी-विवाह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरा का हिस्सा माना जाता है। इसके साथ ही आर्थिक अनिश्चितता के समय लोग सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में भी देखते हैं, क्योंकि कठिन हालात में यह एक मजबूत सहारा बनकर सामने आता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News