UPSC CAPF 2026: 349 पदों पर बंपर भर्ती! अधिकारी बनने का गोल्डन चांस, अभी करें अप्लाई
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 05:17 PM (IST)
UPSC CAPF Recruitment 2026: अगर आप केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF Assistant Commandant Exam 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 12 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किन-किन फोर्स में होगी भर्ती?
इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की नियुक्ति देश की प्रमुख अर्धसैनिक बलों में की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
- Border Security Force (BSF)
- Central Reserve Police Force (CRPF)
- Central Industrial Security Force (CISF)
- Indo-Tibetan Border Police (ITBP)
- Sashastra Seema Bal (SSB)
सबसे अधिक रिक्तियां BSF और CRPF में बताई जा रही हैं।
परीक्षा कब होगी?
UPSC की ओर से CAPF AC 2026 की लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी।
भर्ती की मुख्य जानकारी
- भर्ती संस्था: UPSC
- पद का नाम: CAPF Assistant Commandant (AC)
- कुल पद: 349
- विज्ञापन संख्या: 08/2026-CAPF
- आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026
- आयु सीमा: 20 से 25 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक)
- शुल्क: ₹200 (General/OBC), SC/ST/महिलाओं को छूट
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जन्मतिथि की पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। NCC ‘B’ या ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को इंटरव्यू में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
शारीरिक मानक
पुरुष उम्मीदवार
- न्यूनतम लंबाई: 165 सेमी
- सीना: 81 सेमी (फैलाकर 86 सेमी)
- वजन: 50 किलोग्राम
महिला उम्मीदवार
- न्यूनतम लंबाई: 157 सेमी
- वजन: 46 किलोग्राम
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
पुरुषों के लिए:
- 100 मीटर दौड़: 16 सेकंड
- 800 मीटर दौड़: 3 मिनट 45 सेकंड
- लंबी कूद: 3.5 मीटर
- शॉट पुट (7.26 किग्रा): 4.5 मीटर
महिलाओं के लिए:
- 100 मीटर दौड़: 18 सेकंड
- 800 मीटर दौड़: 4 मिनट 45 सेकंड
- लंबी कूद: 3 मीटर
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
आवेदन कैसे करें?
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- लॉगिन कर CAPF AC 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
