Heavy Rain Alert: अगले 24 से 72 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने इन 22 राज्यों में जारी किया गरज- चमक और बारिश का अलर्ट
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:53 AM (IST)
Heavy Rain Alert: देश के कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरु हो गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के साथ गरज- चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
इन राज्यों में जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा उत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, असम में भी रेन अलर्ट जारी है। बात दिल्ली एनसीआर की करें तो 5 अगस्त के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 10 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
यूपी में मौसम का हाल
यूपी के मौसम की बात करें तो यहां भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के कुछ जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार 5 से 7 अगस्त तक कई स्थानों पर गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है।
अन्य राज्यों का हाल
अन्य राज्यों की बात करें तो 6 से 8 अगस्त तक मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन जैसे कई इलाकों में बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 5 से 8 अगस्त और 7 अगस्त को हैवी रेन अलर्ट जारी किया गया है।
