Gold Silver Rates Today: धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज का भाव
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 09:16 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अगर आज आप सोने-चांदी के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है। 24 नवंबर को सोने और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक हफ्ते के विश्लेषण के अनुसार, सोने का भाव अब तक 1,600 रुपये से अधिक गिर चुका है। इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,150 रुपये हो गई है। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद 1 किलो चांदी की कीमत 1,51,000 रुपये हो गई है।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में लगभग 2,500 रुपये की कमी आई है। वर्तमान में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,802 रुपये है, जबकि पहले यह 1,14,311 रुपये था। अगर 18 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो यह 92,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पहले 93,596 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी 18 कैरेट सोने के भाव में करीब 1,200 रुपये की कमी आई है।इसी बीच चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ने एक हफ्ते के भीतर 8,238 रुपये की कमी देखी है। पहले चांदी का भाव 1,59,367 रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर 1,51,129 रुपये प्रति किलो हो गया है।
आगे गिरेगा या चढ़ेगा सोना-चांदी का भाव?
सोना-चांदी के भाव में तेजी या गिरावट इस बात पर निर्भर करेगी कि डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति कैसी रहती है। इसके अलावा वैश्विक शांति और राजनीतिक परिस्थितियां भी इस पर असर डालती हैं। फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर मिश्रित असर दिख रहा है, इसलिए कभी सोने की कीमत गिर रही है तो कभी तेज हो जाती है। आने वाले कुछ समय तक यह स्थिति जारी रहने की संभावना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोना 1,24 लाख रुपये के आसपास बना रहेगा और यह 1,20 लाख रुपये से नीचे जाने की संभावना बहुत कम है। निवेशक और खरीदार इस समय सोने और चांदी के गहने खरीदने पर विचार कर सकते हैं क्योंकि वर्तमान भाव में गिरावट ने इसे आकर्षक विकल्प बना दिया है।
