प्रेमिका की सहेली ने शारीरिक संबंध का बनाया दबाव, मना किया तो काट लिया प्राइवेट पार्ट
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 09:11 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाला मामले सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा गर्लफ्रेंड की बात ना मानना युवक को भारी पड़ गया। दरअसल, युवक गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने लड़के को सहेली के साथ संबंध बनाने को कहा। लड़के ने इस बात से इनकार कर दिया तो नाराज गर्लफ्रेंड ने युवक के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में कानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना में यह बात सामने आई है कि युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था, तभी गर्लफ्रेंड ने अपनी सहेली को भी बुला लिया। इसके बाद सहेली ने भी युवक से संबंध बनाने की जिद करने लगी। जिस पर युवक ने मना कर दिया। इससे नाराज गर्लफ्रेंड की सहेली ने युवक के के प्राइवेट पार्ट को मुंह से चबा डाला।
पति से अलग रह रही है महिला
घटना कानपुर के चौबेपुर के रौतापुर कला गांव की है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में इलाज करा रहा है। युवक ने बताया कि गांव की एक शादीशुदा महिला से उसके प्रेम संबंध थे। जो की काफी समय से अपने पति से अलग रह रही है। बीते दिनों जब वह उससे मिलने पहुंचा तो महिला ने अपनी सहेली को भी बुला लिया। दोनों मिलकर संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगे, जिस पर युवक ने विरोध कर दिया।
डर के मारे घायल अवस्था में भागा युवक
इसी के चलते गुस्से में आई महिला की सहेली ने उसे जबरदस्ती जमीन पर गिराकर उसके प्राइवेट पार्ट को दांतों से चबा डाला। घटना के वक्त युवक की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग महिला के मकान के आसपास इकट्ठा हो गए। तभी युवक लहू लुहान हालत में डर के मारे वहां से भाग निकला।
पुलिस में नहीं लिखवाई FIR
घायल युवक को इलाज के लिए चौबेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर बेहतर इलाज न मिल पाने के कारण घर वालों ने उसे लाला लाजपत राय अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया। पूरे मामले में युवक की ओर से लोक लाज के डर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। इस पूरे मामले पर चौबेपुर थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। युवक का इलाज चल रहा है। युवक से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।