महाराष्ट्र: मानसिक रुप से कमजोर थी लड़की, शख्स ने किया यौन शोषण, हुआ गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 05:11 PM (IST)

महाराष्ट्र : ठाणे जिले के अंबरनाथ में मानसिक रूप से अस्वस्थ 14 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरीश राजू शेंगल (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शेंगल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत यौन उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

अंबरनाथ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘युवक 10 जून को भुवापाड़ा स्थित बालिका के घर के पास उसे एक सुनसान कमरे में ले गया और उसे जबरदस्ती चूमा। बालिका को गलत तरीके से छुआ। पीड़िता की मां की शिकायत पर शेंगल को गिरफ्तार किया गया है।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News