दिल्ली मेट्रो में लड़की ने देहाती गाने पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 04:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो आजकल किसी और वजह से भी लगातार चर्चा में है। हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसने लोगों को शर्मसार किया है। हालांकि, कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आऐ हैं। जिससे लोगों का खूब मनोरंजन हुआ है। पिछले दिनो बीड़ी वाले अंकल से लेकर एक कपल का वीडिया किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। अब दिल्ली मेट्रो में एक लड़की ने देहाती गाने पर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देश सकते हैं एक हरे रंग का सूट पहने लड़की दिल्ली मेट्रो के एक कोच में देहाती गाने पर डांस कर रही है। लड़की जिस कोच में डांस कर रही है, वो महिला कोच है। इसमें सिर्फ बोगी में सिर्फ महिलाएं ही यात्रा करती हैं। वीडियो वॉयलेट लाइन का बताया जा रहा है। गाने के जो बोल हैं, वह इस प्रकार हैं...दिल धड़के दर्द कलेजे में दिल धड़के। लड़की के डांस ने कोच में बैठे सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।


इससे पहले पिछले हफ्ते एक बीड़ी पीते अंकल का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकल के जमकर मजे लिए। वहीं एक कपल के किसिंग सीन का वीडियो भी वायल हुआ था। डीएमआरसी इस संबंध में कई बार चेतावनी जारी कर चुकी है। लेकिन लोगों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News