सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा इस लड़की का डांस

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 01:33 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों का टैलेंट देखने को मिलता है। नाचने का शौक सभी को होता है मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास नाचने की प्रतिभा सभी से एकदम अलग होती है। ऐसी ही एक लड़की का डांस तेजी से वायरल हो रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में लड़की ‘ऊंची है बिल्डिंग’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

इस वीडियो को 12 सितंबर को अपलोड किया गया था जिसे अब तक 7 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में लड़की साड़ी पहन कर बड़ा ही जबरदस्त डांस कर रही है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। हालाकि यह वीडियो कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है मगर यह लगातार देखा और शेयर किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News