Gender Change Surgery: भारत में जेंडर चेंज कराने की सर्जरी में कितना आता है खर्चा? जानें पूरी प्रक्रिया

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 12:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के समय में टीवी और सोशल मीडिया पर ऐसे कई सेलिब्रिटीज और पब्लिक फिगर नजर आते हैं जिन्होंने ऑपरेशन के जरिए अपना लिंग बदलवाया है। कभी समाज में इस विषय को लेकर संकोच और अस्वीकृति रहती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे लोग इसे समझने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भारत में जेंडर चेंज सर्जरी कितने खर्चीली है और इसमें क्या-क्या प्रक्रिया होती है।

जेंडर डिस्मॉर्फिया क्या है?
जेंडर चेंज सर्जरी कराने वाले ज्यादातर लोग जेंडर डिस्मॉर्फिया से पीड़ित होते हैं। इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति को अपने जन्म के लिंग और शरीर के बीच असंगति महसूस होती है। व्यक्ति को लगता है कि उसका शरीर उसके अंदर महसूस किए गए जेंडर के अनुरूप नहीं है। इसके कारण उसे तनाव, घबराहट और मानसिक बेचैनी हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जेंडर डिस्मॉर्फिया कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह पहचान से जुड़ा अनुभव है।

भारत में खर्च:
जेंडर चेंज सर्जरी की लागत पुरुष से महिला और महिला से पुरुष के लिए अलग होती है।

पुरुष से महिला: इस प्रक्रिया में लगभग 3 से 5 लाख रुपये का खर्च आता है।

महिला से पुरुष: यह प्रक्रिया थोड़ी महंगी होती है और 5 से 8 लाख रुपये तक खर्च कर सकती है।

पुरुष से महिला बनने की प्रक्रिया:
पुरुष से महिला बनने के लिए सर्जरी कई चरणों में की जाती है। इसमें शामिल हैं:

ऑर्किएक्टॉमी: पुरुष के अंडकोष को हटाना।

पेनेक्टॉमी: पुरुष के जननांग को हटाना।

वुल्वोप्लास्टी और वैजिनोप्लास्टी: योनि का निर्माण।

यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होती है ताकि शरीर और स्वास्थ्य पर असर कम से कम हो।

महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया:
महिला से पुरुष बनने के लिए सर्जरी में मुख्य रूप से कॉस्मेटिक और शरीर की बनावट बदलने वाली प्रक्रियाएं शामिल होती हैं, जैसे:

गाल प्रत्यारोपण

ट्रेकियल शेव

जॉलाइन फेमिनाइजेशन सर्जरी

इन प्रक्रियाओं का उद्देश्य चेहरे और शरीर को पुरुषों की तरह ढालना होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News