दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की टैलेंट हंट योजना, युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार खर्च करेगी ₹10 करोड़

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 02:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने युवाओं के लिए "टैलेंट हंट योजना - हौसलों की उड़ान 2026-27" लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह दिल्ली के युवाओं की छिपी हुई कला और रचनात्मकता को एक बड़ा मंच है। सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पहल का ऐलान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आधिकारिक लोगो (Logo) का भी अनावरण किया। इस लॉन्च इवेंट में दिल्ली के कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

25,000 से अधिक युवा लेंगे हिस्सा

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह टैलेंट हंट दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लोगो राजधानी के युवाओं की आकांक्षाओं, रचनात्मकता और उनके ऊंचे आत्मविश्वास को दर्शाता है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। ये Multi-stage cultural competition दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि इसमें 25,000 से अधिक युवा प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

<

>

CM रेखा गुप्ता का बयान

'हमारा मानना है कि हर युवा के भीतर कोई न कोई हुनर छिपा होता है। ज़रूरत सिर्फ इस बात की है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही मंच और उचित प्रोत्साहन मिले।'

इन 7 श्रेणियों में दिखा सकेंगे अपना हुनर

इस टैलेंट हंट प्रतियोगिता को सात मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें प्रदर्शन कला (Performing Arts) से लेकर दृश्य कला (Visual Arts) तक शामिल हैं:

  1. गायन: शास्त्रीय, लोक और उप-शास्त्रीय (Non-classical) विधाएं।

  2. नृत्य: शास्त्रीय, लोक और आधुनिक (Modern) शैलियां।

  3. ललित कला और डिजिटल आर्ट (Fine Arts & Digital Art)

  4. मूर्तिकला और मिट्टी के बर्तन बनाना (Sculpture & Pottery)

  5. संगीत रचना (Music Composition)

  6. वाद्य संगीत (Instrumental Music)

  7. अभिनय और रंगमंच (Acting & Theatre)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News