मनानू गांव में बाढ़ ने मचाई तबाही

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 10:16 PM (IST)

साम्बा : जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के प्रांतीय अध्यक्ष, जम्मू एपं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने आज जिले के नड ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की। सनद रहे कि मनानू गावं में गत दिवस बाढ़ के कारण भारी नुक्सान हुआ है। मनानू गांव के इस दौरे के दौरान मंजीत सिंह के साथ अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमन ठप्पा भी थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगों से बात की तो मंजीत सिंह को स्थानीय लोगों ने बाढ़ में हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया।

 

मंजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया, जिससे उनके घरेलू सामान और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है और बाढ़ के बाद खेत गाद से भर गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नालों की Disilting करने की जरूरत है जिसकी मांग भी की गई लेकिन संबंधित विभाग ने स्थानीय लोगों के अनुरोध के बावजूद इसे नजरअंदाज कर दिया जिससे आज लोगों का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों से उनके अधिकारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंजीत सिंह ने कहा उन्होंने मनानू गांव में बाढ़ के बाद के परिदृश्य के बारे में उपायुक्त, साम्बा अनुराधा गुप्ता से बात की है और डीसी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी मांग की कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को टेंट, राशन और तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News