वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड में डॉक्टर कर रहे हैं जांच
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 01:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (63) को सोमवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया।
हालांकि अभी यह स्पष्ट या जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें क्या परेशानी है। सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया।