मिसिंग कुत्ते के पोस्टर हटाने को लेकर हुआ झगड़ा, महिला ने युवक का पकड़ा कॉलर, Video वायरल

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 08:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली से सटे नोएडा से एक बार फिर कुत्ते को लेकर विवाद सामने आया है। सेक्टर 75 स्थित एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में एक महिला का कुत्ता खो गया। हर जगह ढूंढने के बाद भी जब कुत्ता नहीं मिला तो महिला ने उसके पोस्टर दीवार पर लगा दिए। इसका सोसाइटी के ही एक व्यक्ति ने विरोध किया। इसके बाद महिला और युवक के बीच झगड़ा हो गया। दरअसल, इसी सोसाइटी में दीपावली को लेकर पेंटिंग का काम किया जा रहा है। पोस्टर लगने की वजह से पेंट खराब हो रहा था।

युवक ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसको थप्पड़ मारने का प्रयास किया और बाल खींचे। सोशल मीडिया पर दोनों के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दो दिन पुराना है। पुलिस ने बताया, सोसाइटी में डॉग लवर महिला आर्शी सिंह का कुत्ता खो गया। उसकी तलाश के लिए उन्होंने सोसाइटी की दीवार पर पोस्टर लगा दिए थे। इसी पोस्टर को हटाए जाने को लेकर आर्शी सिंह और नवीन मिश्रा के बीच विवाद गहरा गया।

नौबत यहां तक आ गई कि दोनों के बीच हाथ पाई तक होने लगी। नवीन मिश्रा ने बताया, सोसाइटी में दीपावली को लेकर रिपेयर और पेंट करने का काम चल रहा है। जिस वजह से पोस्टर लगाए जाने के कारण दीवारों में खरोंच और पेंट खराब हो रहा था। इसे लेकर AOA टीम से शिकायत की गई थी। जिसके बाद टीम ने पोस्टर को हटवा दिया। इसी कारण महिला गुस्से में थी।

एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी कुत्ते को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो करीब 1 मिनट का है। वायरल वीडियो में एक महिला, व्यक्ति का कॉलर पकड़े नजर आ रही है। दोनों के बीच काफी बहस भी हो रही है। महिला काफी-काफी तेज तेज बहस कर रही है। उसके आस-पास कई लोग भी खड़े है। बहस करते-करते महिला बीजेपी युवा नेता के थप्पड़ मारने का प्रयास करती है। यही नहीं उसे महिला व्यक्ति के बाल पकड़ कर उसे ढकेलती भी है। इसमें महिला का एक साथी उसके पास खड़ा है। वो भी व्यक्ति को ढकेल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News