'बिस्तर पर लेटकर घंटों...' इस Famous Actress को करवानी पड़ गई गर्दन की सर्जरी, आ गया लाखों का खर्च

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 04:04 PM (IST)

Chennai : मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री Shakeela को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपनी गर्दन का बड़ा ऑपरेशन करवाना पड़ा। अस्पताल से घर लौटने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने खुद अपनी इस हालत की वजह मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल और गलत पोस्चर को बताया है।

शकीला के अनुसार बिस्तर पर एक तरफ करवट लेकर घंटों फोन इस्तेमाल करने से उनकी गर्दन की मुख्य नसों पर गहरा असर पड़ गया। उन्होंने कहा, मैं बिस्तर पर करवट लेकर लेट जाती थी और लगातार चार घंटे तक मोबाइल पर गेम खेलती थी। केवल चाय या कॉफी पीने के लिए उठती थी और फिर आकर दोबारा वही गेम शुरू कर देती थी। इसके बाद घंटों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील्स देखती रहती थी। इस गलत पोस्चर के कारण मेरी गर्दन की नसें दब गईं और आखिरकार मुझे ऑपरेशन टेबल तक पहुंचना पड़ा।

PunjabKesari

बता दें कि इस जटिल सर्जरी में उनका 3 लाख रुपये का खर्च आया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों ने Neck Collar पहनने की सलाह दी है और बिस्तर से उठने तथा भोजन करने जैसे दैनिक कार्यों के लिए भी सहायकों की मदद लेनी पड़ रही है। अभिनेत्री ने लोगों और विशेष रूप से माता-पिता से अपील की है कि वे इस घटना से सीख लें।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission Update: 70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बताया कब होगा लागू?

उन्होंने अपील की कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल बेहद जरूरी कामों के लिए करें। बेवजह की रील्स और वीडियो देखने से बचें। माता-पिता अपने छोटे बच्चों को घंटों मोबाइल या टैबलेट न दें, वरना आगे चलकर उन्हें असहनीय दर्द और भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है।

PunjabKesari

जानें कौन हैं अभिनेत्री Shakeela? 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में जन्मीं शकीला सी बेगम दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना-माना नाम रही हैं। वर्ष 2000 में उन्होंने निर्देशक आरजे प्रसाद की मलयालम फिल्म 'किन्नाराथुम्बिकल' में मुख्य भूमिका निभाई। मात्र 12 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 4 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार किया था। 

PunjabKesari

2000 के शुरुआती दशक में उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि केरल में 'शकीला लहर' की शुरुआत हुई और उनकी फिल्में बड़े-बड़े पुरुष सुपरस्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ती थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कई फिल्मों में काम किया जिनमें जयम, बॉस एंगिरा भास्करन, छोटा मुंबई और शिवा मनसुला शक्ति प्रमुख हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News