अपनी ही मौत से 24 घंटे पहले Divya Bharti ने बोला था- मुझे बचाओ... सालों बाद सामने आया दिल दहला देने वाला सच !

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 01:50 PM (IST)

Divya Bharti : बॉलीवुड की सबसे हसीन और दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की अचानक मौत आज भी उनके चाहने वालों के लिए एक अनसुलझी याद बनी हुई है। उनके निधन से जुड़े किस्सों और तथ्यों को जानने की उत्सुकता आज भी फैंस में बनी रहती है। बहुत कम लोग जानते हैं की जब उनका निधन हुआ, तब वह अनिल कपूर के साथ फिल्म लाडला की शूटिंग कर रही थीं। उनके असामयिक निधन के  बाद फिल्म की कहानी और शूटिंग का बड़ा हिस्सा दोबारा करना पड़ा। हाल ही में फिल्ममेकरअनीस बज्मी ने खुलासा किया कि वह दिव्या भारती के निधन से महज एक दिन पहले उनसे मिले थे। उन्होंने अपनी आखिरी मुलाकात से जुड़ी कुछ भावुक यादें साझा कीं, जिन्होंने एक बार फिर दिव्या भारती को लेकर पुरानी यादें ताजा कर दीं। 

Divya Bharti Last Scene

उनकी मौत के बाद 2 महीने तक किसी ने काम नहीं किया 
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अनीस बज्मी ने बताया की वो समय हमारे लिए काफी दुखद था। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो ही चुकी थी और उन्होंने अपने किरदार को भी बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था लेकिन इसके बाद क्लाइमैक्स की शूटिंग से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही ये खबर सामने आई हर कोई सदमे में चला गया, किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। दिव्या की मौत के करीब 2 महीने तक किसी ने काम नहीं किया। उस फिल्म का 90 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका था और पूरी टीम काफी परेशान थी कि आगे क्या किया जाए ? बहुत ज्यादा सोच-विचार करने के बाद उन्होंने फिल्म को दोबारा से शूट करने का फैसला किया। 

Divya Bharti Last Scene

एक नकाबपोश आदमी उन्हें घसीटकर ले जाता है...
अनीस बज्मी ने बताया कि आखिरकार मेकर्स ने फिल्म में दिव्या भर्ती की जगह श्रीदेवी को लेने का फैसला किया और प्रोजेक्ट को नए सिरे से शुरू किया। मुताबिक, इस फैसले ने फिल्म को एक अलग पहचान दे दी। उन्होंने आगे कहा की दिव्या भारती के अचानक निधन की वजह से उनकी दो फिल्में लाडला और अंगरक्षक दोबारा शूट करनी पड़ी। अनीस ने याद करते हुए बताया कि अंगरक्षक की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी और उस समय पूरी टीम चेन्नई में काम कर रही थी।  दिव्या के निधन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने उनके साथ एक सीन शूट किया था, दिव्या कैमरे से दूर जाती हैं और धीरे-धीरे फ्रेम से बाहर हो जाती हैं। उसी समय एक व्यक्ति आता है,  जिसने अपना मुँह ढका हुआ है और वो उन्हें वहां से घसीटकर ले जाता है। इसके बाद दिव्या जोर से चिल्लाती है और कहती है कि मुझे बचाओ... और अगले दिन उनका देहांत हो जाता है। इस खबर के बाद पूरी टीम सदमे में चली गई। 

इसके बाद उन्होंने इस फिल्म के श्रीदेवी को रोल दिया। इसके बाद दोनों फिल्मों की शूटिंग की शुरुआत दोबारा से हुई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News