74 की उम्र में Mithun Chakraborty की अचानक बिगड़ी तबीयत, करना पड़ा ऑपरेशन, जानें कैसी है उनकी तबीयत ?

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 05:12 PM (IST)

Mithun Chakraborty Health : फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही फैंस काफी परेशान हो गए। देर रात मिथुन दा के ऑपरेशन की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे। हालांकि, अब अभिनेता की सेहत को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोलकाता के अस्पताल से आए इस अपडेट ने मिथुन चक्रवर्ती के परिवार और उनके करोड़ों फैंस को काफी राहत दी है। तो आखिर अब कैसे है मिथुन डा की तबीयत ? आइए जानते हैं पूरी जानकारी। 

 देर रात किया गया ऑपरेशन
जैसे ही एक्टर की तबीयत खराब हुई उन्हें तुरंत रात को ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। जल्द से जल्द उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उनका एक ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। 

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मिथुन दा की सेहत की जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दी। यह खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री उनका हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सेहत पूरी तरह से ठीक है और कोई चिंता की बात नहीं है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि  मिथुन अपनी सर्जरी की जानकारी किसी के साथ सार्वजानिक नहीं करना चाहते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suvendu Adhikari • শুভেন্দু (@suvenduwb)

इंडस्ट्री के लोगों से लेकर फैंस तक हो गए थे परेशान 
जैसे ही मिथुन चरक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी की की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक हर कोई चिंतित हो गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी सेहत को स्थिर और सामान्य बताया है। यह जानकारी सामने आने के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली और उनकी तबीयत को लेकर बनी चिंता काफी हद तक ठीक हो गई है। 

 2024 में मिथुन दा को मिला था पद्म भूषण
मिथुन दा ने अपने समय में इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। प्यार झुकता नहीं’, ‘अग्निपथ’, ‘गुरु’, ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के लिए एक बार नहीं बाकि तीन बार पुरस्कार मिल चुका है और 2024  में उन्हें पद्म भूषण भी मिला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News