Special Report: दुनिया की हर तीसरी महिला सहती है यौन प्रताड़ना

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 12:14 PM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): बलात्कार पूरी दुनिया की समस्या है। दुनिया में जितने मामले दर्ज होते हैं उनके निष्कर्ष के मुताबिक विश्व की 35 फीसदी महिलाएं अपने जीवन में यौन प्रताड़ना का सामना करती हैं। वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू के अनुसार चूंकि ज्यादातर महिलाएं ऐसे मामलों में शिकायत नहीं करतीं, इसलिए बलात्कार के सही आंकड़े बता पाना आसान नहीं है। ये ज्यादा भी हो सकते हैं।

PunjabKesari

70 फीसदी मामलों में बलात्कारी जानकार
अमरीका में दर्ज मामलों से यह निष्कर्ष सामने आया है कि 70 फीसदी मामलों में बलात्कारी महिला का जानने वाला ही होता है। अमरीका में प्रति लाख आबादी पर 27 से ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं। बलात्कार के लिए बदनाम देशों की सूची में अमरीका 13वें स्थान पर है। कानून इतना लचर है कि सिर्फ 9 फीसदी आरोपी ही दोषी ठहराए जाते हैं और इनमें से सिर्फ 3 फीसदी ही एक दिन जेल में गुजारते हैं। अमरीका में 97 फीसदी बलात्कारी आजाद घूमते हैं।

PunjabKesari

16 से 19 की उम्र में सर्वाधिक खतरा
इस आयु वर्ग की लड़कियों को बलात्कारी आसान शिकार समझते हैं। पापुलेशन रिव्यू के अनुसार इस आयुवर्ग में बलात्कार के मामले चार गुना ज्यादा हैं। इसके बाद 18-24 साल की उम्र में यह तीन गुना ज्यादा है। ट्रांसजेंडर लोग भी यौन प्रताड़ना और बलात्कार का शिकार ज्यादा होते हैं। उनके लिए इसकी आशंका दोगुना रहती है।

PunjabKesari

7200 नाबालिग हर साल बनती हैं शिकार
बलात्कार के लिए बदनाम देशों की सूची में भारत 91वें नंबर पर है। प्रति एक लाख आबादी में भारत में 1.8 बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं। ह्यूमन राइट वाच प्रोजेक्ट के एक सर्वे के मुताबिक भारत में हर साल 7200 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बलात्कार का शिकार होती हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के 2017 के आंकड़ों के अनुसार भारत में महिलाओं के खिलाफ जितने भी अपराध हुए उनमें 10 फीसदी से ज्यादा बलात्कार के मामले हैं। उस साल बलात्कार के 46984 मामले सामने आए, जिनमें से 86 फीसदी में चार्जशीट हुई। 32 फीसदी मामलों में सजा हुई।
PunjabKesari
एक नजर

  • 97% बलात्कारियों को अमरीका में कभी सजा नहीं मिलती
  • 3% बलात्कारी ही जेल में गुजारते हैं एक दिन
  • 40% महिलाएं ही रेप की शिकार होने के बाद मांगती हैं मदद
  • 10% महिलाएं ही कानूनी मदद ले पाती हैं

PunjabKesari

दक्षिण अफ्रीका सबसे बदनाम
2018-19 में प्रति लाख आबादी पर दुनिया में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दक्षिण अफ्रीका में सामने आए हैं। यहां हर एक लाख आबादी पर 132 से ज्यादा रेप के मामले दर्ज हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News