हिमाचल में देर रात महूसस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल 3.4 रही तीव्रता

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 11:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार रात भूकंप के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि रात करीब 10 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र किन्नौर में नाको के निकट चांगो निचला था।

भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News