अब छात्रों को नहीं होगी एग्जाम टेंशन, बस DIAL करें ये नंबर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2018 - 02:11 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और छात्र तैयारियों में जुटे हैं। एग्जाम की तारीख नजदीक आते ही छात्रों पर दबाव बढऩे लगता है और अक्सर देखा जाता है कि छात्र तनाव में भी आ जाते हैं।  बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान छोटी-छोटी समस्याएं भी स्टूडैंट्स पर गहरा प्रभाव डालती हैं। ऐसे में स्टूडैंट्स के तनाव कम करने के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बोर्ड एग्जाम के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। यह सभी हैल्पलाइन नंबर 10 फरवरी से अपनी सेवा में आ जाएंगे। गौरतलब है कि जब छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे होते हैं तो उन्हें कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिनमें सिलेब्स पूरा न होना, स्ट्रैस प्रॉब्लम, एग्जाम पैटर्न समझ न पाना तथा पेरैंट्स स्पोर्ट न मिल पाना आदि शामिल हैं। इन्हीं समस्याओं का समाधान खोजने के लिए शिक्षा विभाग सहित सी.बी.एस.ई. बोर्ड, स्कूल-कालेज की ओर से कई तरह की हैल्पलाइन, ई-मेल आई.डी. तथा फोन नंबर जारी किए गए हैं। 


हैल्पलाइन पर कॉल करने का समय 
छात्र अपनी समस्या को लेकर इन हैल्पलाइन पर दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इस हैल्पलाइन नंबर की शुरूआत 10 फरवरी से होगी, जो 15 अप्रैल तक खुली रहेगी। स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर हैल्पलाइन नंबर को सभी स्कूलों के नोटिस बोर्ड में लगाया जाएगा है, ताकि प्रत्येक छात्र इसमें दर्शाए नंबरों को लिख कर अपनी मुश्किल का समाधान पूछ सकता है। 


हैल्पलाइन में हर विषय का टीचर शामिल
छात्रों में एग्जाम की तैयारी को लेकर होने वाले तनाव को कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने 16 लैक्चरर्स व मिस्ट्रेस के फोन नंबर की हैल्पलाइन जारी की है, जो छात्रों को पेश आ रही परेशानी से बाहर निकालने का हल बताएगी। अगर किसी छात्र को अपने किसी विषय के बारे में कोई शंका या उसकी तैयारी को लेकर तनाव है तो वह हैल्पलाइन में दिए किसी भी टीचर या स्कूल प्रिंसिपल से उनके मोबाइल पर सीधे संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है। इस हैल्पलाइन में हर विषय के टीचर को शामिल किया गया है।


कोचिंग सैंटरों में बढऩे लगी छात्रों की भीड़ 
बोर्ड एग्जाम के नजदीक आते ही कोचिंग सैंटरों पर भी छात्र-छात्राओं की भीड़ बढऩे लगी है। खासकर जटिल विषयों की बारीकियां अलग से समझने के लिए कई परीक्षार्थी कोचिंग सैंटरों का रुख भी करने लगे हैं।

इन हैल्पलाइन नंबरों पर स्टूडैंट्स कर सकते हैं संपर्क : 
नाम                   विषय          हैल्पलाइन नंबर
रशपाल सिंह         पंजाबी         9877824134
देवेंद्र सिंह              गणित         9417302357
संगीता छाबड़ा         अंग्रेजी         9814733191
नीनू राजवंशी         कैमिस्ट्री         9463656006
जसजीत कौर         साइंस         9417513655
सोनिया              इकोनॉमिक्स         9501004383
कमलेश पठानिया    हिंदी              9478715323
शालिनी              कॉमर्स         9878571188
ईडी खान              इंग्लिश         9779861199
ईशू गुप्ता              साइंस         9463586943
योगिता खन्ना         अंग्रेजी         9780438475
जसपाल कौर         ज्योग्राफी         9872341016
कुलदीप सिंह         फिजिक्स         9814183216
धीरजा              सोशल स्टडी    8283835730
सुनीता शर्मा         गणित         8427899810

सुनीता कपूर (काऊंसलर)    (9वीं और 10वीं क्लास)    8054158996    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News