डोकलाम विवाद पर सरकार का जवाब, यह कोई नई घटना नहीं

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 12:55 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकार ने कहा कि डोकलाम क्षेत्र से 28 अगस्त, 2017 को भारतीय और चीनी सैनिकों को हटाए जाने के बाद से तनातनी वाले स्थान और इसके आसपास कोई नई घटनाएं नहीं हुई हैं और इस क्षेत्र में यथास्थिति बनी हुई है। विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने राज्यसभा को चौधरी सुखराम सिंह यादव, छाया वर्मा और विशम्भर प्रसाद निषाद के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चीन भारत और चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा को विवादित मानता है। पूर्वी क्षेत्र में चीन, अरुणाचल प्रदेश राज्य में करीब 90,999 वर्ग कि.मी. के भारतीय भूभाग पर अपना दावा करता है। सिंह ने बताया कि चीनी पक्ष को उच्चतम स्तर तथा विभिन्न अवसरों पर स्पष्ट रूप से इस तथ्य से अवगत करा दिया गया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अविभाज्य एवं अभिन्न अंग है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News