डॉक्टरों ने वापस ली राष्ट्रव्यापी हड़ताल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2018 - 12:54 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2017 के विरोध में राष्ट्र व्यापी हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने विधेयक को विचारार्थ संसद की स्थायी समिति के पास भेजे जाने के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। 

भारतीय चिकित्सा संघ के सदस्य तथा पूर्व महासचिव नरेंद्र सैनी ने कहा कि हम चाहते थे कि विधेयक पर पूरी चर्चा हो और इसके लिए इसे स्थायी समिति के पास भेजा जाए। सरकार ने हमारी मांग मान ली है, इसलिए हमने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थायी समिति में उनकी बात सुनी जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि विधेयक के विरोध में मंगलवार सुबह से ही निजी एवं सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। सिर्फ आपात सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया था। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News