Delhi Today’s Weather: दिल्ली बनी ''शिमला'': 2.3 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन की सबसे ठंडी सुबह ने तोड़े रिकॉर्ड
punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 11:25 AM (IST)
Delhi Today’s Weather: देशभर में इस समय ठंड का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली इस वक्त भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में है। गुरुवार की सुबह दिल्लीवासियों के लिए इस सीजन की सबसे सर्द सुबह साबित हुई। बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। IMD के मुताबिक दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.3°C तक पहुंच गया है, जो इस साल का अब तक का सबसे कम तापमान है।
तापमान का गणित
राजधानी के अलग-अलग केंद्रों पर दर्ज न्यूनतम और अधिकतम तापमान के आंकड़े डराने वाले हैं। सफदरजंग, जो दिल्ली के मौसम का मानक माना जाता है, वहां न्यूनतम तापमान 2.9°C दर्ज किया गया।
प्रमुख इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
|
इलाका |
न्यूनतम तापमान |
अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
|
पालम |
2.3°C |
16.0°C |
|
आयानगर |
2.7°C |
19.2°C |
|
सफदरजंग |
2.9°C |
20.0°C |
|
लोधी रोड |
3.4°C |
19.3°C |
|
रिज |
4.5°C |
18.2°C |
प्रदूषण का 'रेड अलर्ट'
ठंड के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा भी जानलेवा बनी हुई है। AQI लगातार 'बेहद खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर है।
नोएडा और दिल्ली के प्रमुख AQI आंकड़े:
- दिल्ली के हॉटस्पॉट: पूसा में सबसे अधिक 399 AQI दर्ज किया गया, जबकि नेहरू नगर में 397 और पंजाबी बाग में 386 रहा। चांदनी चौक और अशोक विहार जैसे व्यस्त इलाकों में भी यह 350 के पार बना हुआ है।
- नोएडा का हाल: नोएडा सेक्टर-1 में AQI 359 रिकॉर्ड हुआ। सेक्टर-125 और सेक्टर-116 में भी स्थिति चिंताजनक है।
विशेषज्ञों का कहना है कि कम तापमान और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक कण (Pollutants) जमीन के करीब जम जाते हैं, जिससे 'स्मॉग' की चादर बन जाती है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को सुबह की सैर से बचने की सलाह दी है।
